इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरान, विदेशियों के हस्तक्षेप को रोकने के लिए क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग का विशेष प्रयास करेगा।
रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन देहक़ान ने रविवार को अलआलम टीवी चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि विदेशियों के हस्तक्षेपों को रोकने और क्षेत्रीय स्तर पर भ्रांतियों को दूर करने की दिशा में विशेष क़दम उठाए गये हैं।
उन्होनें कहा कि अब समय आ गया है कि क्षेत्रीय देश, सुरक्षा के संबंध में एक विचार पर सहमत हों और उसके आधार पर सुरक्षा की दिशा में आगे बढ़ें।
रक्षा मंत्री ने सीरिया के संदर्भ में कहा कि जो कुछ सीरिया में हो रहा है वह इस्राईल की सुरक्षा को निश्चित बनाने के लिए कुछ क्षेत्रीय देशों और वर्चस्ववादी शक्तियों के प्रयासों का परिणाम है। (